Breaking News
Home / Editorial / अगले साल फिर यात्रा पर निकलेंगे राहुल गांधी

अगले साल फिर यात्रा पर निकलेंगे राहुल गांधी

तानिया शर्मा

राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बीच अब अगली यात्रा का रोडमैप भी तैयार हो गया है। अगले साल राहुल गांधी पूर्वी भारत से पश्चिमी भारत की यात्रा पर निकलेंगे। भारत जोड़ो यात्रा का यह दूसरा फेज होगा।

इसका पैटर्न भी वर्तमान में चल रही यात्रा जैसा होगा। यदि दूसरा फेज सक्सेसफुली कंप्लीट होता है तो राहुल करीब आठ महीने में 7 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करेंगे।

राहुल गांधी की दूसरे फेज की भारत जोड़ो यात्रा नॉर्थ ईस्ट से लेकर गुजरात के कच्छ तक हो सकती है। इसका रूट फाइनल होना बाकी है। राहुल गांधी की टीम दूसरे फेज की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का खाका बनाने में जुट गई है।

प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार और भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान प्रभारी विभाकर शास्त्री ने कहा- यात्रा में कवर होने से कुछ राज्य रह जाएंगे।

अभी यात्रा बॉटम टू अप यानी दक्षिण से उत्तर तक जा रही है। अगली यात्रा पूर्व से पश्चिम तक होगी। दूसरी यात्रा की प्लानिंग पूरी हो गई है।

हम उम्मीद करते हैं कि दोनों ही यात्रा के दौरान ज्यादा से ज्यादा एरिया को कवर करें। अभी एक रोडमैप बना है, दूसरी यात्रा का रूट फाइनल नहीं किया है। दूसरी यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले होगी। फिलहाल पहली भारत जोड़ो यात्रा का करीब आधा सफर पूरा हो चुका है।

दूसरी यात्रा 3500 किलोमीटर के करीब

राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा में 3700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसमें 12 राज्य कवर होंगे। ईस्ट से वेस्ट की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा की दूरी भी 3500 किलोमीटर के आसपास होगी।

राहुल गांधी की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा का शुरुआती रोडमैप बन चुका है। अब तक के रोडमैप के अनुसार दूसरी भारत जोड़ो यात्रा का रूट नॉर्थ ईस्ट से गुजरात के कच्छ तक करने पर विचार चल रहा है। नॉर्थ ईस्ट में यात्रा का शुरुआती पॉइंट अरुणाचल प्रदेश या मणिपुर से हो सकता है।

Check Also

मेट्रो में गंदगी देख नाराज हुए बालमुकुंद आचार्य:बड़े चौपड़ स्टेशन पर शौचलय नहीं होने से व्यापारियों ने विधायक को घेरा

Share this on WhatsAppजयपुर हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने शुक्रवार को शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट …

Gurukpo plus app
Gurukpo plus app