Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत बनाम इंग्लैंड - Biyani Times
Breaking News
दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत बनाम इंग्लैंड
दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत बनाम इंग्लैंड

दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत बनाम इंग्लैंड

तानिया शर्मा

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। ग्रुप स्टेज में भारत ने पांच में चार मैच जीते। इंग्लैंड तीन मुकाबले जीतकर नॉकआउट स्टेज में पहुंचा है। यह मुकाबला एडिलेड में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।

इंग्लैंड के पास मजबूत बैटिंग लाइनअप

टीम का सबसे मजबूत पक्ष उनकी बल्लेबाजी है। टीम के पास 9वें नंबर तक बल्लेबाज हैं। ऐसे में भारत के लिए इस बैटिंग लाइनअप से निपटना बड़ा चैलेंज होगा। इंग्लैंड के पास मार्क वुड जैसा जबरदस्त पेसर भी है। उन्होंने अब तक खेले 4 मुकाबले खेले हैं और 9 विकेट झटके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 154.74, यानी लगभग 155 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली थी। यह मौजूदा वर्ल्ड कप की सबसे तेज गेंद है। यंग लेफ्ट आर्म पेसर सैम करन भी फॉर्म में हैं। उन्होंने 4 मैच में 10 विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड ने ग्रुप में 4 मुकाबले खेले है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका मैच बारिश में धुल गया था। जहां टीम ने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर अपनी दावेदारी साबित की। वहीं आयरलैंड के खिलाफ उनकी शिकस्त यह बताती है कि उन्हें हराना बहुत मुश्किल भी नहीं है।

टीम इंडिया फॉर्म में

भारत की बात करें तो टीम अच्छे फॉर्म में चल रही है। सुपर 12 में उन्होंने 5 में से 4 मैच जीते। एक मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारा। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के अलावा केएल राहुल फिर लय में नजर आ रहे है। उन्होंने अपने पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ फिफ्टी जमाई थी।

सूर्यकुमार और कोहली इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ साबित हुए हैं। सूर्या की तीन अर्धशतकीय पारियां और 360 डिग्री शॉट्स ना सिर्फ चर्चा का विषय रहे, बल्कि भारत को जीत दिलाने में भी इनकी अहम भूमिका रही। टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी इस वर्ल्ड कप में कमाल की रही है। अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी के साथ-साथ भुवनेश्वर कुमार ने भी टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की है। भुवी ने 5 मैच में 4 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 6 से भी कम रही।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड के खिलाफ कोहली प्रदर्शन शानदार रहा है। विकेट कीपर की बात करे तो जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया गया था। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में रोहित शर्मा ने साफ नहीं किया कि पंत या कार्तिक में से प्लेइंग इलेवन में किसे जगह मिलेगी।

Check Also

नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी, इस बार चौंकाने वाला रहा परीक्षा परिणाम

जयपुर: नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी हो गया है. इस बार परीक्षा परिणाम चौंकाने वाला …