Monday , December 4 2023
Home / World / अमेरिकी रिसर्च से खुलासा, शीर्ष महिला नेताओं की सूची में भारत नंबर वन…

अमेरिकी रिसर्च से खुलासा, शीर्ष महिला नेताओं की सूची में भारत नंबर वन…

अमेरिका स्थित एक रिसर्च सेंटर से एक ऐसी खबर आई है जिसे जानकर हम सबको गर्व होना चाहिए। अमेरिका स्थित फैक्ट टैंक रिसर्च सेंटर ने एक हालिया सर्वे में बताया है कि दुनियाभर में भारत पहला ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा महिला नेताओं ने सबसे लंबे समय तक देश की बागडोर संभाली है। लॉरेन केंट के रिसर्च में ये भी सामने आया है कि दुनिया के कई ऐसे देश भी हैं जिनमें अभी तक कोई महिला नेता सर्वोच्य पद पर नहीं बैठी हैं जबकि 79 ऐसे देश हैं जहां महिला नेता ही नहीं है।

लेकिन भारत के इतिहास में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ऐसी दो महिलाएं हुई जिन्होंने आजादी के 50 सालों में से 21 साल तक देश की बागडोर संभाली। दरअसल इस रिसर्च का मकसद नवंबर में अमेरिका में होने वाले चुनाव का विशलेषण करना है जिसके मुताबिक अगर हिलेरी क्लिंटन अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लेती हैं तो वो पहली अमेरिकी महिला होंगी जो अमेरिका के सर्वोच्य पद पर बैठेंगी।

रिसर्च के मुताबिक भारत के अलावा बांग्लादेश और आयरलैंड दो ऐसे देश हैं जहां 21 सालों तक देश का प्रतिनिधित्व एक महिला नेता ने किया है।

Check Also

जानें क्या है मंकी पॉक्स, लक्षण व बचाव

मंकीपाक्स के क्या हैं लक्षण और कैसे फैलता है संक्रमण, ऐसे करे बचाव

Share this on WhatsAppक्या है मंकी पॉक्स ? मंकी पॉक्स एक वायरल डिजीज है। ये …

Gurukpo plus app
Gurukpo plus app