कांग्रेस ने जारी किया 'उन्‍नति विधान जनघोषणा पत्र', जाने क्या है बड़े वादे
कांग्रेस ने जारी किया 'उन्‍नति विधान जनघोषणा पत्र', जाने क्या है बड़े वादे

कांग्रेस ने जारी किया ‘उन्‍नति विधान जनघोषणा पत्र’, जाने क्या है बड़े वादे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी का ‘उन्‍नति विधान जनघोषणा पत्र-2022’ के नाम से चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस मौके पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए ‘युवा विधान’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने 1 लाख लोगों से बातचीत के बाद घोषणापत्र तैयार किया है। इसमें आम जनता , मजदूर किसान, समेत हर वर्ग के लोग शामिल हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सही मायने में जनघोषणा पत्र है। प्रियंका ने कहा कि इसके जरिये वह बताना चाहती हैं कि जनता की आकांक्षाएं क्‍या हैं और कांग्रेस जनता क लिए क्‍या करेगी। उन्‍होंने कहा, ‘हमने जितने भी घोषणापत्र जारी किए हैं, उसमें दर्ज बातें आम जनता के सुझाव हैं। प्रदेश के लोगों से चर्चा करके ही ये सारे सुझाव आए हैं। हमने अपने घोषणापत्र में यह दर्ज किया है कि हम प्रदेश का विकास कैसे करेंगे।

इस मौके पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि आने वाले समय में जनता को क्या लाभ दे सकते यह घोषणा पत्र में विस्तार से लिखा है। घोषणापत्र सभी पार्टियां निकलती हैं हमारा प्रयास रहता है घर बैठे इसे बनाएं। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि तीनों घोषणापत्र में शामिल बातें लोगों से बात करने के बाद ली गई हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। लिहाजा इनको तीनों घोषणापत्र में शामिल किया गया है।

‘उन्नति विधान’ की प्रमुख बातें
1. सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा।
2. 2500 में गेंहू धान- 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा।
3. आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार का मुआवजा।
4. बकाया बिजली बिल माफ होगा।
5. कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार रुपये की सहायता।
6. 20 लाख सरकारी रोजगार दिलाएंगे, पूरा खाका तैयार है, 12 लाख सरकारी पद खाली।
7. गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपये किलो से खरीदा जाएगा।
8. 40 फीसदी रोजगार महिलाओं को आरक्षण के तहत दिए जाएंगे।
9. कोई भी बीमारी होगी तो 10 लाख तक का इलाज मुफ्त।

Check Also

What you think today becomes what you achieve tomorrow.

Every great achievement begins as a small thought in the mind of someone who dared …