बजट सत्र का आज समापन, लोक सभा में 129 फीसदी हुआ कामकाज, कुल हुईं 27 बैठकें
बजट सत्र का आज समापन, लोक सभा में 129 फीसदी हुआ कामकाज, कुल हुईं 27 बैठकें

बजट सत्र का आज समापन, लोक सभा में 129 फीसदी हुआ कामकाज, कुल हुईं 27 बैठकें

संसद का सत्र 31 जनवरी 2022 को शुरू हुआ था। इस दौरान कुल 27 बैठकें हुईं, जो लगभग 177 घंटे 50 मिनट तक चलीं। 31 जनवरी को सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति ने संसद की दोनों सभाओं को सेंट्रल हॉल में हुई संयुक्त बैठक में संबोधित किया।

कैसा रहा लोक सभा का कामकाज

गुरुवार को लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही बजट सत्र में हुए कामकाज की जानकारी देते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि 17वीं लोक सभा के इस आठवें सत्र में सदन की कुल कार्य उत्पादकता 129 प्रतिशत रही। बजट सत्र के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और सभी दलों के नेताओं को धन्यवाद देते हुए बिरला ने कहा कि यह सत्र 31 जनवरी, 2022 को आरंभ हुआ था। इस सत्र के दौरान, कुल 27 बैठकें हुईं, जो लगभग 177 घंटे 50 मिनट तक चलीं।

लोक सभा अध्यक्ष ने बताया कि 31 जनवरी, 2022 को सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति ने संसद की दोनों सभाओं की केन्द्रीय कक्ष में हुई संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 2, 3, 4 और 7 फरवरी, 2022 को चर्चा हुई। कुल 15 घंटे 13 मिनट की चर्चा के बाद, 7 फरवरी, 2022 को ध्वनि मत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ।

1 फरवरी, 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए केन्द्रीय बजट पेश किया गया। जिस पर 7, 8, 9 और 10 फरवरी, 2022 को कुल 15 घंटे 35 मिनट तक चर्चा चली।

बिरला ने लोक सभा में बताया कि सत्र के दौरान 12 सरकारी विधेयक पेश किए गए तथा 13 विधेयक पारित किए गए।

बजट सत्र के दौरान -वित्त विधेयक, 2022 के अलावा दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022, दंड प्रकिया (शिनाख्त) विधेयक, 2022 और सामूहिक संहार के आयुध और उनकी परिदान प्रणाली (विधि विरूद्ध क्रियाकलापों का प्रतिषेध) संशोधन विधेयक, 2022 सहित कुल 13 विधेयकों को लोक सभा ने पारित किया।

उन्होंने सदन को बताया कि आठवें सत्र में सभा की कुल कार्य उत्पादकता 129 प्रतिशत रही। इस सत्र में सभा ने कुल मिलाकर 40 घंटे तक बैठकर महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। सत्र के दौरान 182 तारांकित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों के संबंध में एक आधे घंटे की चर्चा दिनांक 11 फरवरी, 2022 को की गई।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 8 अप्रैल तक चलनी थी लेकिन इसे एक दिन पहले गुरुवार को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

Check Also

Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength

Cricket in India is more than just a sport — it is a celebration of …