Breaking News
Home / News / India / मौसम का हाल: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड,घने कोहरे में लिपटे कई राज्य

मौसम का हाल: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड,घने कोहरे में लिपटे कई राज्य

मौसम का हाल: उत्तर भारत के इलाकों में मंगलवार को ठंड में बढ़त देखी गई और कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी में इस ठंड का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया वहीं, कश्मीर में रात का तापमान शून्य से भी नीचे चला गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे की स्थिति बनी रही।

शुष्क मौसम के बावजूद तापमान शून्य से नीचे

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई, जबकि हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य से नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में शुष्क मौसम के बावजूद कीलोंग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे बना रहा। नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, यह इस सीजन में दिल्ली का सबसे कम तापमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

चुरू सबसे ज्यादा ठंडा

राजस्थान में चुरू सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का न्यूनतन तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे स्थान पर पिलानी रहा, जहां रात्रिकालीन तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में न्यूनतम तापमान 6.4, फलोदी में न्यूनतम तापमान 6.6, सीकर में 7 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 7.4 और अलवर में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

हिमाचल प्रदेश में आदिवासी जिले लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र कीलोंग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का  तापमान माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। किन्नौर जिले के कालपा में तापमान माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में मनाली का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस, डलहौजी का 1.4, कुफरी का 2.8 और शिमला का 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एजेंसी

Check Also

प्रत्यूष धीमान पहुंचे बियानी कॉलेज किया युवाओं के दिलों पर राज

Share this on WhatsApp  अनुष्का शर्मा ।   अजियत’ हीरिये , नैनों में डूबे से …

Gurukpo plus app
Gurukpo plus app