Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
आज जारी होगा वंदे भारत का शेड्यूल - Biyani Times
Breaking News
आज जारी होगा वंदे भारत का शेड्यूल
आज जारी होगा वंदे भारत का शेड्यूल

आज जारी होगा वंदे भारत का शेड्यूल

राधिका अग्रवाल

राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का आज शेड्यूल जारी होगा । इसके साथ ही आईआरसीटीसी समेत दूसरे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी। ट्रेन का शेड्यूल जारी होने में देरी के पीछे कारण स्टॉपेज है। दिल्ली से अजमेर के बीच तीन स्टॉपेज देने की प्लानिंग है, लेकिन रेवाड़ी पर स्टॉपेज करने की मांग बढ़ रही है, जिसके कारण शेड्यूल तय करने में देरी हो रही है। करीब 443 किलोमीटर लम्बे इस सफर को वंदेभारत ट्रेन से करीब 4 घंटे का समय लगेगा। वंदे भारत ट्रेन के चलने के साथ ही जयपुर से दिल्ली के बीच हर रोज 10 ट्रेनों का संचालन होने लगेगा। इसमें डबल-डेकर, राजधानी और शताब्दी ट्रेने भी शामिल है। जबकि 6 ऐसी ट्रेने है जो सप्ताह में 3 या 4 दिन संचालित होती है।

बुधवार को होगा उद्घाटन :-

वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन रन 12 अप्रैल को  जयपुर जंक्शन से होगा। इस ट्रेन को नई दिल्ली से प्रधानमंत्री वर्चुअल हरीझंडी दिखाएंगे। वहीं जयपुर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद बैठकर इस ट्रेन में सफर करेंगे। इस दौरान उनके साथ नॉर्थ-वेर्स्टन रेलवे के जीएम विजय शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

मार्च में हुआ था 3 दिन ट्रायल रन :-

वन्दे भारत  ट्रेन का मार्च में तीन दिन ट्रायल किया गया था। तब इस ट्रेन को अजमेर से नई दिल्ली के बीच करीब 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलाया गया था। ट्रायल रन के दौरान ही ट्रेन में स्टाफ की तैनाती को लेकर अजमेर और जयपुर मंडल के कर्मचारियों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया था। दोनों ही मंडल के कर्मचारी संगठन अपने-अपने यहां से कर्मचारियों को टिकट चेकिंग और ऑपरेशन के लिए तैनाती चाहते थे।

इन रूट्स पर चलती है वंदे भारत ट्रेन :-

देश में कुल 13 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पहली ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच जनवरी 2019 में शुरू की गई थी। इसके बाद यह अत्याधुनिक ट्रेन नई दिल्ली-वैष्णो देवी, गांधीनगर-मुंबई, दिल्ली-अंब अंदौरा(हिमाचल प्रदेश), चेन्नई-मैसूर, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद, मुंबई-साईंनगर शिर्डी, मुंबई-सोलापुर और भोपाल-दिल्ली के बीच शुरू की गई। इसके अलावा पिछले सप्ताह से चेन्नई-कोयंबटूर और सिकंदराबाद-तिरुपति के बीच भी ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।

Check Also

bicon 2026 news cover

भारत-जापान सहयोग के साथ 21वें बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बायकॉन 2026 का होगा शुभारंभ

20 से 23 सितंबर तक भारत और जापान के 20 से अधिक इंस्टीट्यूट्स के 32 …