Sunday , December 3 2023
Home / Sports / वंदना कटारिया बनीं महिला सशक्तीकरण विभाग की ब्रांड एंबेसेडर
वंदना कटारिया बनीं महिला सशक्तीकरण विभाग की ब्रांड एंबेसेडर
वंदना कटारिया बनीं महिला सशक्तीकरण विभाग की ब्रांड एंबेसेडर

वंदना कटारिया बनीं महिला सशक्तीकरण विभाग की ब्रांड एंबेसेडर

तानिया शर्मा

देहरादून, आठ अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग का ब्रांड एंबेसेडर बनाने की घोषणा की ।

तोक्यो ओलंपिक में टीम के शानदार प्रदर्शन में अहम योगदान देने वाली हरिद्वार जिले के रोशनाबाद गांव की निवासी वंदना के लिए उत्तराखंड सरकार 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि की पहले ही घोषणा कर चुकी है। मुख्यमंत्री धामी ने यहां 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 अन्य को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार देने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदना को ब्रांड एंबेसेडर बनाने की घोषणा की। तीलू रौतेली पुरस्कार पाने वालों की सूची में वंदना कटारिया का नाम भी शामिल है। इस पुरस्कार के विजेता को 31 हजार रुपए और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया और उनकी साथियों को तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी और उन्हें अपना मनोबल बनाए रखने को कहा। हरिद्वार की निवासी कटारिया से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए बात करते हुए धामी ने कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश और राज्य को गौरवान्वित किया है। धामी ने कटारिया को वापस आने पर देहरादून में अपने आधिकारिक आवास पर मिलने का निमंत्रण दिया।

25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा

सीएम ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नयी नीति बनायी जा रही है, जिसके तहत खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। कटारिया के लिए तोक्यो ओलंपिक में उनके प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की पहले ही घोषणा कर चुके धामी ने कहा कि उन्हें तिलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।

आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित तीलू रौतेली सम्मान समारोह

रविवार को आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित तीलू रौतेली सम्मान समारोह में सीएम पुष्कर धामी और महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश भर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और 31 हजार की धनराशि प्रदान की गई। सम्मानित होने वालों में ओलंपियन वंदना कटारिया (Vandana Kataria) का नाम भी शामिल था। हालांकि, इस वक्त टोक्यो में होने के कारण वंदना कटारिया इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं। लेकिन, टोक्यो से लौटने के बाद उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। उत्तराखंड सरकार ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए देने की भी घोषणा की है।

Check Also

1463 दिन बाद रद्द हुआ IPL मैच

1463 दिन बाद रद्द हुआ IPL मैच

Share this on WhatsAppइंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को 2 मुकाबले खेले गए। लखनऊ के …

Gurukpo plus app
Gurukpo plus app