यूजीसी का बड़ा फैसला, छात्र अब एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे
यूजीसी का बड़ा फैसला, छात्र अब एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे

यूजीसी का बड़ा फैसला, छात्र अब एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छात्रोंके संबंध में बड़ा फैसला किया है। इसके तहत छात्र जल्द ही एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे। दरअसल इससे संबंधित प्रस्ताव को UGC ने मंजूरी दे दी है। हालांकि छात्र अलग-अलग मोड में ही ये डिग्री कोर्स कर सकेंगे।

बता दें कि पिछले दिनों UGC के पास इस संबंध में प्रस्ताव आया था। आयोग की बैठक में आए इस प्रस्ताव में मांग की गई थी भारत में छात्रों को एक साथ दो डिग्री कोर्स करने की अनुमति दी जाए। आयोग ने तमाम पहलुओं पर गौर करने के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे अब छात्र एक साल में दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया कि छात्रों को एक ही समय में दो डिग्री एक जैसी स्ट्रीम में या अलग स्ट्रीम में करने की सुविधा होगी, लेकिन छात्रों को अलग-अलग मोड में ये करने की अनुमति होगी। अलग-अलग मोड होने से छात्रों को दो डिग्रियों में एक कोर्स को रेगुलर मोड से और दूसरे कोर्स को डिस्टेंस लर्निंग मोड (दूरस्थ शिक्षा माध्यम या ओडीएल) के जरिए करना होगा। आयोग ने हालांकि इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Check Also

वर्ल्ड टेलीविजन डे: Idiot Box to Smart Box

21 नवंबर यानी वर्ल्ड टेलीविज़न डे (World Television Day), ये दिन हमें याद दिलाता है …