Breaking News
Home / Bhakti / जयपुर में तैयार हुई चांदी की थाल में लगेगा भगवान श्रीराम को पहला भोग

जयपुर में तैयार हुई चांदी की थाल में लगेगा भगवान श्रीराम को पहला भोग

अनुष्का शर्मा

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या मेें 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रभु राम की सेवा का सौभाग्य जयपुर को भी मिला है। महोत्सव के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम के विग्रह को चांदी के जिस थाल में पहला भोग परोसा जाएगा, वह थाल गुलाबी नगरी में ही तैयार हुआ है।

Ayodhya Ram Mandir Lord Shri Ram first Bhog in 7.5 kg silver plate prepared  in Jaipur. | Ayodhya Ram Mandir : जयपुर में तैयार हुई चांदी की थाल में लगेगा  भगवान श्रीराम

इसे चांदी की शिला पर हनुमानजी अपने दोनों हाथों से उठाए हैं। थाल में रखे गए कलश में चार अश्व लगाए गए हैं। साथ ही 9 नवरस (नौ भावनाएं), नवधा भक्ति (नौ भक्ति के रूप), नवग्रह (नौ ग्रह) और नवदुर्गा (मां दुर्गा के नौ रूप) को प्रदर्शित करते हुए नौ शुभ चिह्न भी उकेरे गए हैं। थाल में सुंदरकांड के 35वें सर्ग के 15 श्लोक भी उकेरे गए हैं। पचास लोगों की टीम ने दो माह में यह थाल तैयार किया।

Ayodhya Ram Mandir : गुलाबी नगरी में बनी इस चांदी की थाल में जीमेंगे रामलला,  देखें तस्वीरें |Ayodhya Ram Mandir first bhog will be served to lord shri  ram in silver plate

अयोध्या में राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपतराय और राम मंदिर के पुजारी गुरु गोविंद देव गिरी को हाल ही 7.5 किलो चांदी से बना यह थाल जयपुर निवासी लक्ष्य पाबूवाल ने भेंट किया। इसके बाद चंपतराय ने थाल में ही प्रभु राम को पहला भोग लगाने को कहा।

ऐसे बनाया थाल

लक्ष्य पाबूवाल ने बताया कि रामायण व रामचरित मानस ग्रंथ के अध्ययन के बाद डिजाइन तैयार की गई। इसके बाद थाल, कमल की पंखुड़ी के आकार वाले चार कटोरे और कलश तैयार किए गए। उन्होंने बताया कि भगवान राम के रथ में चार अश्व हैं, इसलिए थाल में इन्हें शामिल करने का आइडिया आया। ये चारों अश्व जीवन के चार प्रमुख तत्व कर्म, धर्म, अर्थ और मोक्ष को दर्शाते हैं।

Check Also

कांग्रेस की छठी सूची; राजस्थान में चार, तमिलनाडु में एक उम्मीदवार का एलान

Share this on WhatsAppराइटर : अनुष्का शर्मा आम चुनाव के लिए कांग्रेस की छठी सूची; …

Gurukpo plus app
Gurukpo plus app