“वीमेन फर्स्ट,प्रॉस्पेरिटी फॉर आल” थीम के साथ 8वें ग्लोबल इंटरप्रिन्योरशिप समिट-2017 का आगाज़

हैदराबाद। 28 नवंबर यानि आज से 8वें ग्लोबल इंटरप्रिन्योरशिप समिट-2017 की शुरुआत आज  से  हो गई है।हैदराबाद में होने वाले इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसमें 127  देशों  के 1200  से ज्यादा एंटरप्रेन्योर भाग लेंगे।जिसमे से  400 प्रतिनिधि इंडिया,350 अमेरिका और बाकि दूसरे देशों  से आएंगे।

और इसमें  दुनियाभर के 300 इन्वेस्टर्स  होंगे जो इन्वेस्टमेंट के लिए स्टार्टअप को चुनेंगे।इसके साथ ही 100  स्टार्टअप्स के उत्पाद और सेवाएँ  यहाँ  प्रदर्शित  की जाएंगी। यह समिट 28 से 30  नवंबर तक चलेगा।

इस समिट की थीम “वीमेन फर्स्ट,प्रॉस्पेरिटी फॉर आल”  रखी गई है। इस पुरे समिट को चार सेक्टर(एनर्जी एन्ड इंफ्रास्ट्रक्चर,हेल्थ केयर एन्ड लाइफसाइंसेज,फाइनेंशल टेक्नोलॉजी एन्ड डिजिटल इकॉनमी और मीडिया एन्ड एंटरटेन्मेंट) में विभाजित किया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय और निति आयोग मिलकर इस इंटरप्रिन्योरशिप को ऑर्गेनाइज़ कर रहे हैं। आपको बतादें की सबसे कम उम्र (13 वर्ष )का एंटरप्रेन्योर हेमिश (ऑस्ट्रेलिया) और सबसे बुजुर्ग एंटरप्रेन्योर (84 वर्ष ) है।

 

Check Also

Cancer: The Race Against Time and the Power of Early Diagnosis

With cancer emerging as a major public health challenge in India, it is important to …