राजस्थान में एक सितंबर से खुलेंगे 9th से 12th तक के स्कूल
राजस्थान में एक सितंबर से खुलेंगे 9th से 12th तक के स्कूल

राजस्थान में एक सितंबर से खुलेंगे 9th से 12th तक के स्कूल

तानिया शर्मा

देश में कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद कई राज्यों में स्कूलों को दोबारा खोला जा रहा है। वहीं, कई राज्य आने वाले दिनों में स्कूलों को खोलने की घोषणा की है। इन सबके बीच राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने भी राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने का ऐलान किया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, राजस्थान में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 1 सितंबर से फिर से खोले जाएंगे।

राजस्थान सरकार की तरफ से जारी दिशा निर्देश के अनुसार, 1 सितंबर से राज्य में 9वीं से 12वीं तक के सभी स्कूल 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोले जाएंगे।    हालांकि टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को इससे 14 दिन पहले अनिवार्य रूप से कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लेना जरूरी होगा।

शिक्षा विभाग इस संबंध में एक विस्तृत गाइडलाइन जल्द जारी करेगा

शिक्षा मंत्री ने लिखा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छात्रहित में आज बड़ा फैसला लेते हुए 1 सितंबर 2021 से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को खोलने का निर्णय लिया है। फ़िलहाल कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। शिक्षा विभाग इस संबंध में एक विस्तृत गाइडलाइन जल्द जारी करेगा।

गौततलब है कि राजस्थान में स्कूल कॉलेज खोलने को लेकर गठित मंत्रियों की कमेटी ने पहले फेज में कक्षा 9वीं से 12वीं तक कक्षाओं के बच्चों को स्कूल बुलाने की सिफारिश की है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रघु शर्मा की अध्यक्षता में सचिवालाय में मंगलवार को आयोजित बैठक में छोटे बच्चों की कक्षाएं दूसरे फेज में शुरू करने की सिफारिश की गई थी। इस समय राजस्थान में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं। ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है।

अन्य राज्यों में भी स्कूल खोलने की तैयारी

बिहार में प्राइमरी से लेकर हायर सेकंडरी तक यानी कक्षा 1 से 10 तक के सभी स्‍कूलों को अगस्‍त के दूसरे सप्‍ताह से खोलने की उम्मीद है। राज्‍य के शिक्षा विजय कुमार चौधरी के बयान के अनुसार अगर राज्य में स्थितियां अनुकूल रहीं तो अगस्‍त के दूसरे सप्‍ताह से स्‍कूल खोलने की खातिर आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में फैसला लिया जाएगा। बता दें कि यहां 11वीं और 12वीं के स्कूल जुलाई में ही खोले जा चुके हैं।

Check Also

Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength

Cricket in India is more than just a sport — it is a celebration of …