रिसर्च: गणित-विज्ञान में लडक़ों से बेहतर लड़कियां

गलास्गो, अब लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लडक़ों से पीछे नहीं हैं। हाल ही किए गए एक रिसर्च में पता चला है कि लड़कियां गणित और विज्ञान मेें लडक़ों से बेहतर होती हैं। इन दोनों विषयों से संबंधित 70 प्रतिशत सवालों का जवाब लडक़ों की अपेक्षा लड़कियों ने सटीक दिया। गौरतलब है कि अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी व इंगलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ गलास्गो ने विश्व भर के 15 वर्ष से ज्यादा उम्र के 15 लाख बच्चों को इंटेलीजेंस टेस्ट लिया। इस टेस्ट के लिए रिसर्च टीम ने स्टैंडर्ड इंटरनेशनल एगजाम पेपर तैयार किया था।
इस रिसर्च में अमेरिका और ब्रिटेन दो ऐेसे देश रहे जहां लडक़े और लड़कियों का इंटेलीजेंस बराबर रहा। इस रिसर्च के दौरान पूरी दुनिया में तीन क्षेत्र ऐसे भी मिले जहां के लडक़ों का विज्ञान और गणित में इंटेलीजेंस लड़कियों से अच्छा रहा। ये तीन क्षेत्र थे, अमेरिका का कोलंबिया, कोस्टा रिका और भारत का हिमाचल प्रदेश।

Check Also

Cancer: The Race Against Time and the Power of Early Diagnosis

With cancer emerging as a major public health challenge in India, it is important to …