Breaking News
PM मोदी ने रक्षा मंत्रालय के दो कार्यालय परिसरों का किया उद्घाटन
PM मोदी ने रक्षा मंत्रालय के दो कार्यालय परिसरों का किया उद्घाटन

PM मोदी ने रक्षा मंत्रालय के दो कार्यालय परिसरों का किया उद्घाटन

अंजलि तंवर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दो रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया। ये रक्षा कार्यालय परिसर दिल्ली के कस्तूरा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा की वेसाइट भी लांच की।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘पिछली इमारतें जर्जर अवस्था में थीं, जिस वजह से हमारे अधिकारियों की काम करने की स्थिति प्रभावित हुई। जगह का अच्छी तरह से उपयोग नहीं हो सका। यही कारण है कि ये परिसर बनाए गए हैं। 7000 हजार से ज्यादा लोग यहां अच्छी तरह से काम कर सकते हैं।’

उद्घाटन से पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत ने पूजा की। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर, सीडीएस जनरल विपिन रावत और सशस्त्र बलों के प्रमुख भी शामिल होंगे।

नई तकनीक से 24-30 महीने जल्दी खत्म हो पाया काम

नए रक्षा कार्यालय परिसर काफी एडवांस हैं. इन इमारतों की एक खासयित यह भी है कि इनके निर्माण में नई और टिकाऊ निर्माण तकनीक, एलजीएसएफ (लाइट गेज स्टील फ्रेम) का इस्तेमाल हुआ है. इस तकनीक की वजह से पारंपरिक आरसीसी निर्माण की तुलना में निर्माण समय 24-30 महीने कम हो गया ।

 

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …