अब जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कमान संभालेंगे,ओपी गल्होत्रा

जयपुर। प्रदेश के डीजीपी अजीत सिंह शेखावत आज गुरुवार 30 नवंबर को रिटायर होंगे। उनकी जगह ओपी गल्होत्रा पुलिस कमिश्नरेट के नए मुखिया हो सकते हैं।जो की आर्म्ड बटालियन के डीजीपी भी रह चुके है।इस पद की दौड़ में कार्यवाहक डीजी सुनील कुमार मल्होत्रा  भी शामिल है।पर ओपी गल्होत्रा का पलड़ा ज्यादा भरी नजर आ रहा है। आपको बतादे की ओपी गल्होत्रा और सुनील कुमार मल्होत्रा एक ही बेच के आईपीएस हैं। हालाँकि इस दौड़ का अंतिम निर्णय प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के फैसले पर निर्भर करता है।

पुलिस कमिश्नरेट के वर्तमान महानिदेशक अजीत सिंह को रिटायर्ड होने से एक दिन पहले बुधवार को पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियो द्वारा फेयरवेल पार्टी दी गई। इस विदाई समारोह का आयोजन जोरावर सिंह गेट स्थित  “द राज पैलेस होटल” में किया गया। जिसमें एडीजी स्तर के पुलिस अधिकारियों सहित डीजीपी दावेदार ओपी गल्होत्रा और सुनील मल्होत्रा  भी  शामिल हुए।

Check Also

डॉ. मनीष बियानी को मिला “सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार”

  जापान में स्टार्टअप बिजनेस प्लान प्रतियोगिता 2025 में प्राप्त किया प्रथम स्थान बियानी ग्रुप …