हिंदी भाषा: दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा
हिंदी भाषा: दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी भाषा: दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा

हिंदी भाषा: दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा

हिंदी भाषा 

हाल ही में एथनोलॉग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार हिंदी विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बन गयी है। वर्तमान में 637 मिलियन लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर चीनी मंदारिन भाषा है, इसे 1120 मिलियन लोग बोलते हैं। अंग्रेजी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, 1268 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा का उपयोग करते हैं।

भारत के प्रमुख भाषा

हिंदी भारत के प्रमुख भाषा है, देश की लगभग 40% जनसँख्या इस भाषा का उपयोग करती है। यह भारतीय-यूरोपीय भाषा परिवार की हिन्द-आर्य शाखा से सम्बंधित है। 2011 की जनसँख्या के अनुसार 43.63% भारतीय हिंदी भाषा का उपयोग मातृभाषा के रूप में करते हैं। भारत में हिंदी भाषा को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर बोला जाता है। इसके अलावा विश्व के कई अन्य देशों जैसे पाकिस्तान, मॉरिशस, त्रिनिदाद और सूरीनाम में भी हिंदी भाषा बोली जाती है। अंग्रेजी और फीजियन के साथ हिंदी फिजी की राष्ट्रीय भाषा भी है। फिजी में फिजी बात अथवा फिजी हिंदी बोली जाती है।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस

राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी अनुच्छेद 343 के तहत भारत की आधिकारिक भाषा चुना था, हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है। संविधान में कुल 22 अनुसूचित भाषाएँ हैं। भारत में आधिकारिक रूप से हिंदी व अंग्रेजी को राजकीय कार्य के लिए उपयोग किया जाता है।

इथनोलॉग की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया में 2,294 भाषाएं, अफ्रीका में 2,144 भाषाएं, पैसिफिक में 1,313 भाषाएं और अमेरिका में 1,061 भाषाएं बोली जाती हैं। वहीं दुनिया भर में 2,926 भाषाएं ऐसी हैं, जिनका अस्तित्व खतरे में है।
-एजेंसियां

Check Also

Cancer: The Race Against Time and the Power of Early Diagnosis

With cancer emerging as a major public health challenge in India, it is important to …