Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
प्रदेश के 19 शहरों में जल्द शुरू होगी विमान सेवा - Biyani Times
Breaking News

प्रदेश के 19 शहरों में जल्द शुरू होगी विमान सेवा

देश का नागरिक उड्डयन मंत्रालय प्रदेश के करीब 19 शहरों में जल्द ही विमान सेवा शुरू करने जा रहा है। जिसमें झुंझुनूं, नागौर और फलौदी जैसे शहर शामिल होंगे। इस सेवा में 500 किमी तक की दूरी के लिए 2500 रूपए किराया होगा। माना जा रहा है कि उड्डयन मंत्रालय की निगाह अब रेलवे के एसी श्रेणी के यात्रियों पर है। 500 किमी की यात्रा रेल से करने में साढे सात से आठ घंटे तक लगते हैं। हालांकि एक्सप्रेस ट्रेन से द्वीतीय श्रेणी एसी का किराया 1235 से 1300 रूपए के बीच है। यदि इस किराए में आने-जाने वाले दो दिन की यात्रा के दौरान अन्य खर्च जोड़ेंगे तो विमानन किराया, रेल किराए से सस्ता हो जाएगा। इसी पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय काम कर रहा है। जानकारी के मुताबिक मंत्रालय ने 5 दिसंबर तक विमानन कंपनियों  से क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत आवेदन मांगे हैं। माना जा रहा है कि ये सेवा राजस्थान में करीब 6 महिने में शुरू हो जाएगी ।

Check Also

INDIA ब्लॉक की बैठक आज:सरकार बनाने या विपक्ष में बैठने को लेकर फैसला होगा, TDP-JDU के समर्थन लेने पर भी चर्चा होगी

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने …