Breaking News

बियानी नर्सिंग कॉलेज में आपदा प्रबंधन जागरूकता और मॉक ड्रिल कार्यशाला आयोजित

जयपुर। बियानी नर्सिंग कॉलेज ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), जयपुर के सहयोग से एक दिवसीय आपदा प्रबंधन जागरूकता एवं मॉक ड्रिल कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य भूकंप, बाढ़ और आग जैसी प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के समय प्रभावी प्रतिक्रिया हेतु जनसामान्य और विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, सीनियर नर्सिंग प्रिंसिपल श्रीमती तारावती चौधरी, नर्सिंग प्रिंसिपल श्रीमती लथा पी.एस. एवं वाइस प्रिंसिपल श्री जीशु जॉर्ज ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

कार्यशाला में एसडीआरएफ राजस्थान पुलिस, जयपुर के टीम प्रभारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को आपदा के समय विशेष रूप से प्री-हॉस्पिटल ट्रीटमेंट यानी अस्पताल पूर्व उपचार की महत्ता और तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार किसी आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षित निकासी और सहयोगात्मक प्रयास जीवनरक्षा में सहायक होते हैं।

इस कार्यशाला ने न केवल विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया, बल्कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए उनकी मानसिक और भौतिक तैयारी को भी सुदृढ़ किया।

Check Also

Krishna Janmastmi celebration 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में कृष्ण लीला दर्शन एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर “कृष्ण लीला दर्शन …