Sunday , December 3 2023
Home / Editorial / हिमाचल में BJP की पहली लिस्ट जारी
हिमाचल में BJP की पहली लिस्ट जारी
हिमाचल में BJP की पहली लिस्ट जारी

हिमाचल में BJP की पहली लिस्ट जारी

तानिया शर्मा

भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके खिलाफ कांग्रेस के चेतराम मैदान में हैं। अनिल शर्मा मंडी और सतपाल सिंह सत्ती उना से चुनाव लड़ेंगे। राज्य में सिंगल फेज में 12 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे।

8 जनवरी को खत्म हो रहा हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल

हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं। 17 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व हैं। 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा 44, तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट पर CPI(M) और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।

गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान क्यों नहीं?

चुनाव आयोग ने कहा- इस मामले में कई तथ्यों पर विचार किया गया। इनमें तारीखों का ऐलान, तारीखों के बीच अंतर और मौसम शामिल हैं। इस मामले में चुनाव आयोग ने 2017 का पैटर्न ही फॉलो किया, जब गुजरात और हिमाचल के चुनाव अलग-अलग तारीखों में कराए गए थे।

2017 में भी वोटिंग अलग-अलग और रिजल्ट एक ही दिन आए थे

हिमाचल में विधानसभा चुनाव की घोषणा 13 अक्टूबर को की गई थी। जबकि, ठीक 12वें दिन गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान किया गया था। तब हिमाचल में एक ही दिन 9 नवंबर को 68 सीटों पर वोटिंग करवाई गई थी। जबकि, गुजरात में दो फेज में 9 और 14 दिसंबर को पोलिंग हुई थी। दोनों राज्यों में एक ही दिन 18 दिसंबर को रिजल्ट की घोषणा की गई थी।

CM पद के दावेदार कौन-कौन?

भाजपा से वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सबसे बड़े दावेदार हैं। अगर 2017 की तरह कोई बड़ा उलटफेर होता है तो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी CM का चेहरा बन सकते हैं। कांग्रेस की ओर से मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी दावेदारों की सूची में शामिल है।

Check Also

मंगल पर उतरने को BITS स्टूडेंट्स ने बनाया स्पेशल रोवर

मंगल पर उतरने को BITS स्टूडेंट्स ने बनाया स्पेशल रोवर

Share this on WhatsAppझुंझुनूं जिले की बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी के …

Gurukpo plus app
Gurukpo plus app