Breaking News

आंध्र सरकार का ऐलान, नोबल लाने पर मिलेंगे 100 करोड़

तिरूपति। आंध्र प्रदेश  की सरकार ने प्रतिभाओं को तराशने के लिए के लिए ऐलान किया है कि प्रदेश में अगर कोई नोबेल पुरस्कार जीतेगा तो उसे 100 करोड़ रूपए की इनामी राशि दी जाएगी। आंध्र के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दूसरी बार इस तरह की घोषणा की है। इससे पहले उन्होंने 10 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया था। ताजा घोषणा उन्होंने तिरूपति में इंडियन साइंस कांग्रेस के 104 वें सेशन को संबोधित करने के दौरान की । यही नहीं उन्होंने जापानी नोबल पुरस्कार विजेता तकाकी कजीता से सुझाव भी मांगा कि नोबल अवॉर्ड कैसे जीता जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने युवाओं को नई तकनीक पर काम करने के लिए प्रेरित किया । गौरतलब है कि भारत में अब तक 9 लोगों को नोबल पुरस्कार मिल चुका है। इनमें भारतीय मूल के लोग भी शामिल हैं। जिनमें रविन्द्रनाथ टैगोर, हरगोविन्द खुराना, सी वी रमन,वी ए एस नायपॉल, वैंकट रामाकृष्णन, मदर टेरेसा, सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर, आर के पचौरी, अमृत्य सेन,कैलाश सत्यार्थी शामिल है।   नोबेल पुरस्कार में आठ मिलियन स्वीडिश मुद्रा यानि करीब 5.96 करोड़ रूपए दिए जाते हैं।

Check Also

teachers day 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

जयपुर, 5 सितंबर 2026। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक …