Breaking News
Home / Editorial / आज हिमाचल में अमित शाह की रैली

आज हिमाचल में अमित शाह की रैली

तानिया शर्मा

हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। चुनावी शंखनाद हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज सिरमौर में पहला चुनावी दौरा है। अमित शाह कुछ देर बाद करीब 11बजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतौन में लैंड करेंगे। 11:15 बजे एक रोड शो होगा बाजार से सभा स्थल तक के 600 मीटर का। वे यहां पर दोपहर 2:30 बजे तक रहेंगे। अमित शाह का आर्मी हेलिकॉप्टर सीधे रैली स्थल के समीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतौन में उतरेंगे।

उनकी रैली को लेकर सतौन मैदान पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

अमित शाह के प्रदेश दौरे को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। अमित शाह सिरमौर के सतौन चुनावी रैली को संबोधित करने हिमाचल आ रहे हैं। यह उनका पहला प्रदेश दौरा है। रैली के सफल आयोजन के लिए कश्यप ने कल शाम को रैली स्थल का निरीक्षण किया। अमित शाह की हाटी अभिनंदन रैली में भाग लेने हिमाचल आ रहे हैं।

कश्यप ने कहा कि 55 साल के लंबे संघर्ष के बाद हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा मिलने से वे बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि अमित शाह के सम्मान में यह रैली आयोजित की गई है जो ऐतिहासिक होगी। शाह के स्वागत के लिए रैली स्थल पर पार्टी। कार्यकर्ताओं ने फूलों से पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल भी बनाया हैं।

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का करेंगे संचार

अपने सिरमौर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। भाजपा 5 राज्यों में मिशन रिपीट के बाद हिमाचल में मिशन रिपीट की तैयारी में है और इसके लिए अमित शाह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में हिमाचल में मोर्चा संभाला हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब शाह हिमाचल में चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे और लोगों से भी केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर मोहर लगाने की अपील करेंगे। हालांकि वे अपनी इस चुनावी रैली में कोई नई घोषणा नहीं करेंगे और ना ही किसी नई योजना का उद्घाटन और शिलान्यास कर पाएंगे।

भाजपा का चुनावी थीम सॉन्ग भी करेंगे लॉन्च अमित शाह भाजपा का चुनावी थीम सांग हिमाचल की पुकार फिर भाजपा सरकार लॉन्च करेंगे। इसे बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। हिमाचल प्रदेश की जनता की भावनाओं को यह गीत व्यक्त करता है, जो देवभूमि के दो सपूतों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार को दोहराने, कल्याण और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान करता है। भाजपा इस थीम सॉन्ग के माध्यम से प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार प्रसार करेगी जिसमें सिंगर उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। इस सॉन्ग के जारी होने का अब सभी को बेसब्री से इंतजार रहेगा।

तीन मुख्य बिंदुओं पर आधारित है यह थीम सॉन्ग

इस गीत के जारी होने के साथ ही भाजपा का चुनावी प्रचार अभियान भी रफ्तार पकड़ेगा। इस गीत में तीन मुख्य बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसमें पहला बिंदु राज्य में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान भाजपा सरकार के बहु-आयामी विकास कार्य वह गीत और वीडियो के माध्यम से दिखाया गया है। दूसरा बिंदु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की प्रमुख योजनाएं, काम और हिमाचल प्रदेश की जनता की सर्वोत्तम रूप से सेवा करने के लिए दोनों के बीच समन्वय पर इस गीत वो वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया है।सॉन्ग का तीसरा और आखिरी बिंदु भाजपा सरकार के राज्य में हुए सकारात्मक कार्यों और परिवर्तनों पर प्रकाश डालते दिखाया गया है।

Check Also

“रक्त विकार” पर जागरूकता वार्ता का हुआ आयोजन

Share this on WhatsAppजयपुर विद्याधर नगर स्थित बियानी नर्सिंग कॉलेज एवं महावीर कैंसर हॉस्पिटल के …

Gurukpo plus app
Gurukpo plus app