देविका श्रीवास्तव
शाहिद कपूर एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करते हैं. वह “चुप चुप के”, “विवाह”, “पद्मावत” और “कबीर सिंह” जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रिय हैं। आज शाहिद कपूर अपना 43वा जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइये जानते इनसे जुडी कुछ रोचक बाते –
जीवन परिचय – शाहीद कपूर का जन्म 25 जनवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। साल 2003 में आई फिल्म ‘इश्क विश्क’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके बाद शाहिद ने एक से एक सुपरहिट फिल्में दी, यूथ में काफी पसंद किए जाने वाले शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इनकी माता का नाम नीलमा कपूर हैं ये भी काफी प्रसिद्ध अभिनेत्री रह चुकी हैं।
करियर – उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत, संगीत विडियो और विज्ञापन में काम कर के की। कपूर ने पहली बार बॉलीवुड में सुभाष घई की ताल (१९९९) में पृष्ठभूमि डांसर के रूप में काम किया। ताल , इश्क विश्क , फिदा ,दिल मांगे मोर , दीवाने हुए पागल , वाह ! लाइफ हो तो ऐसी , चाईना टाउन , चुप चुप के , विवाह , जब वी मेट, किस्मत कनेक्शन ,कमिने ,पाठशाला , तेरी मेरी कहानी ,बॉम्बे टॉकीज , फटा पोस्टर निकला हीरो , आर … राजकुमार ,एक्शन जैक्सन ,शानदार , उड़ता पंजाब ,रंगून ,पद्मावती , कबीर सिंह आदि प्रसिद्ध फिल्मो में काम किया।
वैवाहिक जीवन – शाहिद कपूर ने 7 जुलाई 2015 को दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ विवाह कर लिया। इनका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा हैं। ये अभी हाल में पिता बने इससे पहले भी इनकी 4 साल की बेटी हैं।
अवार्ड
1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (2015)
2. सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (2004)
3. स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर के लिए IIFA अवार्ड – पुरुष (2004)
4. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए आईफा अवार्ड (2015)
5. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्क्रीन अवार्ड (2015)
6. सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए स्क्रीन अवार्ड (2004)
7. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्टारडस्ट अवार्ड (2014)
8. एक प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड (2015)