Breaking News
फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुति
फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुति

फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुति

विद्याधर नगर स्थित बियानी नर्सिंग कॉलेज में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी “फेस्टिनो बीट्स” में सीनियर्स ने फ्रेशर्स का स्वागत मस्ती और जोश के साथ परंपरागत तरीके से किया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के एकेडमिक निदेशक डॉ संजय बियानी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट डायरेक्टर मनीष बियानी, कॉलेज डीन डॉ ध्यान सिंह गोठवाल और प्रिंसिपल तारावती चौधरी ने गणेश वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर की।

फ्रेशर पार्टी में डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने फ्रेशर्स को दिए अपने संदेश में कहा कि जिस प्रकार घर में नये सदस्य का स्वागत धूमधाम से किया जाता है ठीक उसी प्रकार हम आने वाले विद्यार्थियों का परम्परागत तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें अपने परिवार में शामिल करते हैं और हर सुख-दुख में उनके भागीदार बने । इसके साथ ही हमें अपनी गलतियों को स्वीकार करना और सभी का आभार प्रकट करना भी सीखना चाहिए।

वहीं रिसर्च एंड डेवलपमेंट डायरेक्टर मनीष बियानी ने फ्रेशर्स को भविष्य में आने वाले नए  चुनौतियों और नए अवसरों के साथ ही जापान में मिलने वाली इंटर्नशिप और स्कॉलरशिप  के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज की कई छात्राएं जापान की इंटरनेशनल कंपनियों में अच्छे पैकेज पर कार्यरत है ।

फ्रेशर्स के स्वागत में सीनियर्स ने विभिन्न फिल्मी गीत जैसे स्वेग से करेंगे स्वागत, कुड़ी नु नचने दे और राजस्थानी गीतों पर नृत्य कर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान कई बार ऐसे मौके भी आए जब ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। फ्रेशर पार्टी में सीनियर्स द्वारा विभिन्न प्रकार के परिधान पहनकर फैशन परेड़ करते हुए अपना परिचय दिया। वहीं सभी को पीछे छोड़ मिस फ्रेशर्स का खिताब रूचिका चौहान ने अपने नाम किया।

Check Also

Biyanitimes_aug26_cover

August 2026 Biyani Times Newspaper

Biyani Times – AUGUST 2026 Edition