Breaking News
हरियाणा में 1 सितंबर से दोबारा खुलेंगे स्कूल
हरियाणा में 1 सितंबर से दोबारा खुलेंगे स्कूल

हरियाणा में 1 सितंबर से दोबारा खुलेंगे स्कूल

पदमा बेरवा
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद अब राज्य सरकारों की तरफ से दोबारा स्कूल खोले जा रहे हैं. हरियाणा सरकार ने राज्य के अंदर सभी निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए 1 सितंबर से स्कूलों को दोबारा खोलने की इजाजत दे दी है. हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि विभाग की तरफ से जारी स्टैंडर्ड ऑफ प्रोटोकॉल (SoP) का सख्ती पालन कराया जाएगा.

राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से जारी पत्र के अनुसार

राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से जारी पत्र के अनुसार, इन बच्चों को स्कूल आने की इजाजत तभी मिलेगी जब उन्हें उनके पैरेंट्स से परमिशन दी जाएगी. इससे पहले हरियाणा सरकार ने 9वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 16 जुलाई से स्कूल खोलने की इजाजत दी थी.

कोरोना गाइडलाइंस का करना होगा पालन

हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने एक सितंबर से राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले चौथी और पांचवीं तक के छात्रों के लिए भी स्कूल को फिर से खोलने का फैसला किया है। हरियाण के शिक्षा मंत्री कंवरपाल (Kanwar Pal) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान छात्रों को सरकार द्वारा जारी सभी कोरोना गाइडाइंस का सख्ती से पालन करना होगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल आने वाले छात्रों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल आने वाले छात्रों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करते हुए क्लास लगाई जाएंगी। इन क्लास के छात्रों को गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार अपने माता-पिता की अनुमति के साथ स्कूल आने की इजाजत होगी।
 कोरोना की दूसरी लहर का कहर कम होने के बाद स्कूल-कॉलेजों को खोलने का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है. वहीं, कुछ राज्य संभावित तीसरी लहर को देखते हुए ऐहतियात बरत रहे हैं. इन सबके बीच हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने भी राज्य में चौथी और पांचवीं कक्षा के स्कूलों को खोलने का फैसला किया है. मालूम हो कि हरियाणा में ऊपरी क्लास के स्कूल पहले ही खोले जा चुके हैं.

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …