Breaking News
अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार: वाहन बिक्री-बिजली खपत बढ़ी
अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार: वाहन बिक्री-बिजली खपत बढ़ी

अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार: वाहन बिक्री-बिजली खपत बढ़ी

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के साथ ही आर्थिक मोर्चे पर भी सरकार को राहत मिलनी शुरू हो गयी है. जीएसटी वसूली, वाहन-बिक्री व बिजली की खपत बढ़ने से अर्थव्यवस्था फिर रफ्तार पकड़ती दिख रही है. वित्तमंत्रालय ने रविवार को बताया कि अक्टूबर में 1.05 लाख करोड़ जीएसटी वसूली हुई, जो फरवरी के बाद 8 महीने में सबसे ज्यादा है. यह पिछले साल अक्टूबर के 95,379 करोड़ से करीब 10 फीसदी ज्यादा है.
कारोबार में भी सुधार हो रहा है और अक्टूबर में 80  लाख से ज्यादा तिमाही रिटर्न फॉर्म जीएसटीआर-3 बी दाखिल किये गए. करीब 2 साल से सुस्त चल रहे वाहन बाज़ार ने भी रफ्तार पकड़ ली है.  मारुती ने नवरात्र के दौरान ही पिछले साल से 27 % ज्यादा गाड़ियां बेच दी हैं. ओद्योगिक गतिविधियों में सुधार की वजह से बिजली खपत भी तेजी से बढ़ी है.

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …