Breaking News

जीईएस में दूसरे दिन रहा महिला सशक्तिकरण का बोलबाला

हैदराबाद में  चल रहे ग्लोबल एंटरप्रेंयोर्शिप समिट में दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण पर फोकस रहा। जिसमें इवांका ट्रम्प ने वर्कफोर्स में महिलाओ की भागीदारी अधिक बढाने वाली नीतियों पर जोर दिया।और उन्होंने ऐसी तकनीक विकसित करने की बात कही जिससे महिलाऐं किचन से भी काम कर सकें। आपको बतादें  कि इवांका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पुत्री और सलाहकार भी हैं। उन्होंने जीएस में अपनी बात रखते हुए कहा की अमेरिका में महिला इंजीनियर सिर्फ 13 % और कंप्यूटर साइंस प्रोफेशनल मे 24% हैं।अगर ऐसी ही स्थिति रही तो महिला-पुरुष के वेतन में अंतर आगे भी और बढ़ेगा।महिला-पुरुष  सामंजस्य के लिए उन्होंने स्किल ट्रेनिंग  आवश्यक बताया।

इवांका  ने कहा की बिजनेस के लिए महिलाओ को इन्वेस्टमेंट आसानी से मिलना चाहिए। वहीं चैरी ब्लेयर फाउंडेशन की संस्थापक ने पैसे की कमी को महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या बताया है। इसके अलावा जीईएस में वीमेन एम्पावरमेंट पर बोलते हुए केरेन विंकटोस(टेक्नोलॉजी फर्म डैल की चीफ कस्टमर अफसर )ने बताया की वर्कफोर्स में महिलाओ की संख्या बढ़ तो  रही है,पर बहुत धीमी गति से।

Check Also

teachers day 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

जयपुर, 5 सितंबर 2026। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक …