तिरूपति। आंध्र प्रदेश की सरकार ने प्रतिभाओं को तराशने के लिए के लिए ऐलान किया है कि प्रदेश में अगर कोई नोबेल पुरस्कार जीतेगा तो उसे 100 करोड़ रूपए की इनामी राशि दी जाएगी। आंध्र के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दूसरी बार इस तरह की घोषणा की है। इससे पहले उन्होंने 10 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया था। ताजा घोषणा उन्होंने तिरूपति में इंडियन साइंस कांग्रेस के 104 वें सेशन को संबोधित करने के दौरान की । यही नहीं उन्होंने जापानी नोबल पुरस्कार विजेता तकाकी कजीता से सुझाव भी मांगा कि नोबल अवॉर्ड कैसे जीता जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने युवाओं को नई तकनीक पर काम करने के लिए प्रेरित किया । गौरतलब है कि भारत में अब तक 9 लोगों को नोबल पुरस्कार मिल चुका है। इनमें भारतीय मूल के लोग भी शामिल हैं। जिनमें रविन्द्रनाथ टैगोर, हरगोविन्द खुराना, सी वी रमन,वी ए एस नायपॉल, वैंकट रामाकृष्णन, मदर टेरेसा, सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर, आर के पचौरी, अमृत्य सेन,कैलाश सत्यार्थी शामिल है। नोबेल पुरस्कार में आठ मिलियन स्वीडिश मुद्रा यानि करीब 5.96 करोड़ रूपए दिए जाते हैं।
Check Also
राजस्थान में किडनी-लिवर तस्करी का रैकेट:NOC देने वाली कमेटी की 8 महीने से मीटिंग नहीं, फिर भी हॉस्पिटल में हो रहे थे ट्रांसप्लांट
Share this on WhatsAppराजस्थान के हॉस्पिटल में लिवर का सफल प्रत्यारोपण (सक्सेसफुल ट्रांसप्लांट) ….डॉक्टरों की …