25.58 करोड़ जनधन खातों में जमा हुए 64 हजार करोड़ रूपए

नई दिल्ली । नोटबंदी के बाद देशभर के 25.58 करोड़ जनधन खातों में  64,252.15 हजार करोड़ रूपए जमा किए गए हैं। जिनमें सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश के 3.79 करोड़ जनधन खातों में 10,670.62 करोड़ड जमा हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल के 2.44 करोड़ खातों में 7826.44 करोड़ रूपए जमा किए गए है। देशभर में राजस्थान तीसरे नंबर पर है जहां 1.89 करोड़ खातों में 5,345.57 करोड़ रूपए जमा किए गए। जनधन खातों में अचानक बड़ी राशि जमा होने के बाद सरकार ने चेतावनी जारी की लेकिन इसके बावजूद भी जनधन खातों में जमा की जाने वाली राशि जारी है। गौरतलब है कि अभी भी देश के 5.98 करोड़ खातों में शुन्य बैलेंस है।

Check Also

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में “चाणक्य” फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

जयपुर,। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शिक्षकों के सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित …