राष्ट्रपति चुनाव : मतगणना का पहला राउंड पूरा, द्रौपदी मुर्मू को भारी बढ़त, यशवंत सिन्हा को मिले मात्र 208 वोट
राष्ट्रपति चुनाव : मतगणना का पहला राउंड पूरा, द्रौपदी मुर्मू को भारी बढ़त, यशवंत सिन्हा को मिले मात्र 208 वोट

राष्ट्रपति चुनाव : मतगणना का पहला राउंड पूरा, द्रौपदी मुर्मू को भारी बढ़त

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रही है, जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं।

रायसीना हिल्स की रेस में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बढ़त बनाते हुए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को सांसदों के वोटों की गिनती में पीछे छोड़ दिया है। राष्ट्रपति पद के लिए कुल 748 सांसदों के वोट पड़े हैं जिनमें से मुर्मू को 540 वोट मिले हैं जबकि यशवंत सिन्हा को महज 208 वोट मिले हैं। इस दौरान 15 सांसदों के वोट अमान्य हो गये हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि देश इतिहास बनाने जा रहा है। कुछ ही देर में 15वें राष्ट्रपति के नाम की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। किसी को इसमें दुविधा में नहीं रहना चाहिए। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनी जाएंगी। आदिवासी परिवार की बेटी ओडिशा के एक साधारण घर से आती है।

सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है: किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है। मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता मुर्मू जी को बधाई देने के लिए दिल्ली आएंगे।

मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न का माहौल
द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। उधर, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी। रायरंगपुर में लड्डू बनने शुरू हो गए हैं।

Check Also

Dec 2025 Biyani Times Newspaper

Biyani Times – DEC 2025 Edition