Breaking News
स्टूडेंट एवं फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन
स्टूडेंट एवं फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन

स्टूडेंट एवं फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन

विद्याधर नगर स्थित बियानी गर्ल्स कॉलेज में 3 दिवसीय स्टूडेंट डवलपमेंट प्रोग्राम और फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज के एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ. नेहा पांडे और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आईएमसी, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, इंदौर के निदेषक और टेक्सटाइल असोसिएषन ऑफ इंडिया के चैयरमैन प्रो. पी.एन. मिश्रा ने दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम की शुरूआत की।

कार्यक्रम के पहले सत्र में प्रो. मिश्रा ने छात्राओं को रिसर्च पेपर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया और एजुकेषन में रिसर्च के महत्व के बारे में समझाया। वहीं कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रो. मिश्रा ने स्टॉफ मेम्बर्स से रिसर्च से जुड़े कुछ सवाल जवाब किए और उन्होंने बताया कि आपको यह पता होना जरूरी है कि आप अपने नॉलेज से किस गैप को कवर करने जा रहे है और उन्होंने षोध से जुड़े अपने अनुभव भी फैकल्टी के साथ साझा किए।

Check Also

bicon 2026 news cover

भारत-जापान सहयोग के साथ 21वें बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बायकॉन 2026 का होगा शुभारंभ

20 से 23 सितंबर तक भारत और जापान के 20 से अधिक इंस्टीट्यूट्स के 32 …