Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
लोकसभा चुनाव में जीत पर दुनियाभर के देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने पीएम मोदी को दी बधाई, जानें किस देश के नेता ने क्या कहा - Biyani Times
Breaking News

लोकसभा चुनाव में जीत पर दुनियाभर के देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने पीएम मोदी को दी बधाई, जानें किस देश के नेता ने क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभाचुनाव 2024 के नतीजे आ गए. भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को बहुमत मिल गया है. इसके साथ ही लगातार तीसरी बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दुनियाभर के देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने उन्हें बधाई दी है.

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने दी पीएम मोदी को बधाई दी है उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और एनडीए को 2024 के चुनाव में लगातार तीसरी बार सफल होने पर बधाई. उन्होंने कहा कि मैं दोनों देशों की साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने लोकसभा चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए लिखा, एनडीए की जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि में भारतीय लोगों के विश्वास को दिखाया है. सबसे करीबी पड़ोसी होने के नाते श्रीलंका, भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर है.

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े चुनावों में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के लिए मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और एनडीए को बधाई. जैसे-जैसे वह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए X पर लिखा कि नई चुनावी जीत और अच्छे काम के लिए शुभकामनाएं. निश्चित है कि हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे राष्ट्रों और हमारे लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखेंगे.

Check Also

biyanitimes sep 26 cover

September 2026 Biyani Times Newspaper

Biyani Times – September 2026 Edition