Breaking News
Home / News / India / देश का बजट बनाने में महिला अधिकारियों की अहम भूमिका

देश का बजट बनाने में महिला अधिकारियों की अहम भूमिका

नई दिल्ली। देश का साल 2017-18 का आम बजट बनाने की प्रक्रिया में इस बार महिला अधिकारियों ने पूर्व के वर्षों से कहीं अधिक भागीदारी निभाई है। बजट बनाने की प्रक्रिया में जुटे वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों  में 41 प्रतिशत महिलाएं हैं। ये सभी महिला अधिकारी सरकार के कुल बजट संबंधित कामों का आधे से ज्यादा यानि की 52 प्रतिशत भाग देख रही हैं। सूत्रों के मुताबिक विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों के अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के 34 वित्तीय सलाहकारों में 14 महिला अधिकारी हैं। प्रमुख मंत्रालयों में जैसे वित्त, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मानव संसाधन विकास मंत्रालय,युवा, कौशल विकास तथा खेल के वित्तीय सलाहकारों ने बजट पूर्व प्रक्रिया में बड़ा योगदान दिया है।

Check Also

राजस्थान में किडनी-लिवर तस्करी का रैकेट:NOC देने वाली कमेटी की 8 महीने से मीटिंग नहीं, फिर भी हॉस्पिटल में हो रहे थे ट्रांसप्लांट

Share this on WhatsAppराजस्थान के हॉस्पिटल में लिवर का सफल प्रत्यारोपण (सक्सेसफुल ट्रांसप्लांट) ….डॉक्टरों की …

Gurukpo plus app
Gurukpo plus app