चंडीगढ। फतेहगढ साहिब के गुरूद्वारे में युवराज और हेजल सिख रिति-रिवाज के अनुसार शादी के बंधन मे बंध गए हैं।करीबी लोगों की मौजूदगी में आनन्द कारज की रस्म पूरी हुई।युवराज ने ससुराल पक्ष की ओर से मिले मेहरून कलर की शेरवानी में थे। हेजल ने भी इसी रंग का लहंगा पहना था।गौरतलब है कि युवराज और हेजल की हल्दी की रस्म बुधवार की सुबह की गई।और मेहंदी व संगीत की रस्म मंगलवार को होटल ललित पैलेस में हुई। संगीत सेरेमनी में टीम इंडीया के कई प्लेयर्स शामिल हुए। युवराज सिंह और हेजल अब हिन्दू रिति-रिवाज के अनुसार 2 दिसंबर को गोवा में शादी करेंगे।इसके बाद दिल्ली में रिसेप्शन होगा।
Check Also
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 : शाहरुख, विक्रांत और रानी ने जीते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
नई दिल्ली,। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 का आयोजन राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र …