दांडी रोड (गुजरात) अमेरिका में एलिस रे पिछले ५० वर्षों से गांधी विचार के अनुसार जीवन व्यतीत कर रहीं हैं। सोमवार सुबह ९ बजे एलिस दांडी से साबरमती आश्रम, अहमदाबाद तक मुंबई के सहयोगी शाहिद खान के साथ पदयात्रा पर निकलीं हैं। गौरतलब है कि वर्ष १९३० के दशक में गांधीजी ने जिस मार्ग से यात्रा आरंभ एलिस उसी मार्ग पर चलते हुए साबरमती आश्रम तक जाना चाहती हैं। वे रोजाना १५ किलोमीटर की पदयात्रा करेंगी। उल्लेखनीय है कि एलिस ने सत्याग्रह और अहिंसा पर किताबें भी लिखीं हैं।
Check Also
Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength
Cricket in India is more than just a sport — it is a celebration of …