UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई 2021 के अंतिम परिणाम आज, 30 मई 2022 घोषित किए गए। इसके साथ ही, यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर की लिस्ट भी जार कर दी है। आयोग द्वारा जारी की गई सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।

यूपीएससी 2021 टॉपर्स लिस्ट के अनुसार पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार हैं। श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) को पहला स्थान मिला है। अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497) को दूसरा स्थान, गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519) को तीसरा स्थान, ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266) को चौथा स्थान और उत्कर्ष द्विवेदी (रोल नंबर 0804881) को पांचवां स्थान मिला है।

इन पदों पर होगी भर्तियां

UPSC ने 4 मार्च 2021 को पंजीकरण शुरू किया था, जिसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 27 जून 2021 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 712 सिविल सेवा पदों को भरने के लिए थी, जिनमें से 22 पीएच वर्ग के लिए आरक्षित हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (IAS), भारतीय पुलिस सर्विसेज (IPS) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (IFS), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

Check Also

What you think today becomes what you achieve tomorrow.

Every great achievement begins as a small thought in the mind of someone who dared …