जंक्शन पर उबेर कैब टैक्सी जोन

जयपुर। जयपुर जंक्शन उपरे के उन चुनिंदा स्टेशनों में शामिल हो गया है, जहां पर स्टेशन पर ही उबेर कैब जोन होगा। रेल यात्री जंक्शन से टैक्सी बुक करा सकेंगे। रेल प्रशासन ने हसनपुरा स्थित सैकंड एंट्री गेट के पास उबेर कैब जोन कियोस्क की शुरूआत की है। कियोस्क का शुभारंभ डीआरएम सौम्या माथुर, एडीआरएम एचसी मीना और आरपी मीना ने किया। रेलवे ने उबेर कैब से यह एग्रीमेंट 3 महीने के लिए किया है। जिन लोगों के पास एप से कैब बुलाने के लिए एंड्राइड फ ोन नहीं हैं, वे सीधे उबेर जोन काउंटर से कैब ले पाएंगे।

Check Also

डॉ. मनीष बियानी को मिला “सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार”

  जापान में स्टार्टअप बिजनेस प्लान प्रतियोगिता 2025 में प्राप्त किया प्रथम स्थान बियानी ग्रुप …