Snow blizzard hits London Picture by GLENN COPUS

अमेरिका और ब्रिटेन में रिकॉर्ड बर्फबारी,बर्बाद हुई क्रिसमस की छुट्टियाँ

अमेरिक शहर  ईरी में 48 घंटे में  5 फीट से ज्यादा बर्फबारी हुई है। इसके चलते प्रशासन ने शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। अमेरिका में तापमान- 10 डिग्री पहुंच गया है इस कारण शहर में नेशनल गार्ड तैनात किए गए हैं। वेदर सर्विस के मुताबिक यह 61 साल में सर्वाधिक बर्फबारी है।इससे पहले 1956 में 25 दिसंबर को 34 इंच बर्फबारी हुई थी।

ब्रिटेन में हुई भारी बर्फबारी के कारण 24000 घरों में बिजली कट गई है। इसके साथ ही रेल और बस सर्विस प्रभावित हुई है। लंदन एयरपोर्ट पर फ्लाइट औसतन 80 मिनट की देरी से उड़ान भर रही है। अमेरिका और ब्रिटेन में भारी बर्फबारी के चलते यातायात सेवा प्रभावित होने के कारण लोगों की क्रिसमस की छुट्टियां भी बर्बाद हो गई है।

Check Also

Cancer: The Race Against Time and the Power of Early Diagnosis

With cancer emerging as a major public health challenge in India, it is important to …