Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
अब साफ –सफाई के आधार पर मिलेगी ट्रेनों को रैंक - Biyani Times
Breaking News

अब साफ –सफाई के आधार पर मिलेगी ट्रेनों को रैंक

नई दिल्ली। रेलवे की ओर से अब जल्द ही ट्रेनों साफ –सफाई के आधार पर ट्रेनों को रैंकिंग दी जाएगी। बहरहाल सिर्फ राजधानी,शताब्दी,दुरंतो समेत सुपरफास्ट और मुख्य मेल – एक्सप्रेस ट्रेनों की रैंकिंग ही मंत्रालय की ओर से जारी की जाएगी। इस दौरान ट्रेन के शौचालय से लेकर कोच को भी साफ-सफाई के लिहाज से परखा जाएगा। वहीं यात्रियों का भी इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके बाद ही किसी ट्रेन की रैंकिंग की जाएगी। स्वच्छ रेल और स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक से पांच रैंकिंग दी जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बजट मे इसे लेकर घोषणा हो सकती है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु इस योजना को लेकर मोनीटरिंग कर रहे हैं। वहीं जल्द ही बोर्ड की ओर से समस्त जोनल रेलवे मैनेजर और डीआरएम को सफाई व्यवस्था के उच्च मानदंड संबंधी दिशा निर्देश जारी करेगा। यात्री ट्रेनों में सफाई की रैंकिंग थर्ड पार्टी की टीमें जारी करेगी।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …