एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस कनेक्शन
एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस कनेक्शन

एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस कनेक्शन

अंजलि तंवर

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उज्ज्वला 2.0 योजना की शुरुआत की। योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 1 हजार महिलाओं को नए LPG कनेक्शन देकर की गई।

इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे। इस बार इस योजना में सरकार फ्री LPG कनेक्शन के साथ-साथ भरा हुआ सिलेंडर भी फ्री में देगी।

कनेक्शन दिया हजार महिलाओं को

योजना के शुभारंभ के मौके पर 1 हजार महिलाओं को कनेक्शन दिया गया।

यह कनेक्शन कम आय वाले उन परिवारों को दिए जाएंगे, जो उज्ज्वला योजना के पहले चरण में शामिल नहीं हो सके थे।

2021-22 वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत 1 करोड़ LPG कनेक्शन बांटने के लिए अलग से फंड जारी किया गया है।

बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा कनेक्शन

PM नरेंद्र मोदी ने बताया कि अब उज्ज्वला 2.0 का लाभ लेने के लिए प्रवासियों को राशन कार्ड और एड्रेस प्रूफ जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

जरूरतमंद परिवार अब खुद के द्वारा सत्यापित आवेदन देकर भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

3 करोड़ गरीब परिवारों को बिजली कनेक्शन मिला

इस अवसर पर PM मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 2 करोड़ से अधिक गरीबों के पक्के घर बने हैं। इन घरों में अधिकतर मालिकाना हक महिलाओं का है।

वहीं सौभाग्य योजना के जरिए करीब 3 करोड़ गरीब परिवारों को बिजली कनेक्शन दिया है।

PM मोदी ने पुरानी लाभार्थियों से की बात

कार्यक्रम के दौरान PM नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की पुरानी लाभार्थी महिलाओं से बात कर जाना कि उन्हें योजना का लाभ लेने में परेशानी तो नहीं हुई।

इसके अलावा उनके सिलेंडर की रिफिलिंग हुई या नहीं, इसकी भी जानकारी ली।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई

1.योजना का लाभ लेने के लिए आपको pmuy.gov.in/ujjwala2.html अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2.यहां आपके सामने एक डाउनलोड फॉर्म का ऑप्शन दिखाई देगा।

3.फॉर्म को डाउनलोड़ करने के बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भर दें।

4.इस फॉर्म को अब आपको एलपीजी केंद्र पर जमा कराना होगा।

5.साथ ही इससे संबंधित दस्तावेजों को भी वहां जमा करा दें।

6.इसके बाद डॉक्यूमेंट्स के वेरिफाई होने के बाद आपको LPG कनेक्शन मिल जाएगा।

Check Also

Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength

Cricket in India is more than just a sport — it is a celebration of …