संगीत बढ़ाता है कर्मचारियों का मनोबल

जयपुर, जब भी आप संगीत सुनते हैं तो यकीनन आप खुद को खुश और प्रसन्नचित्त महसूस करते होंगे। आइए इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि क्या कार्यस्थल पर संगीत सुनना अच्छा है या इसके नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। किए गए शोध के अनुसार यह सामने आया है कि काम के दौरान संगीत सुनना काम की गुणवत्ता को और बढ़ाता है।
शोध के अनुसार 61 प्रतिशत कर्मचारी गाना सुनते हुए काम करते हैं, क्यों कि ऐसी स्थिति में वे ज्यादा प्रसन्नचित्त रहकर और बेहतर काम कर पाते हैं। इसके अलावा 90 प्रतिशत कर्मचारी संगीत सुनते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की उम्मीद करते हैं। 77 प्रतिशत छोटे व मध्यम व्यवसायी मानते हैं कि संगीत कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य करता है। इसके अलावा 40 प्रतिशत बिजनेस ऑनर्स मानते हैं कि संगीत के बजने से उनकी सेल्स में और बढ़ोत्तरी होती है।
आइए आपको बताते हैं कि किस तरह का संगीत कैसे रहता है कारगर
अगर लोग एम्बिएंट म्यूजिक सुनते हैं तो शोध के नतीजों के अनुसार यह 12 प्रतिशत लोगों की डेटा एंट्री परफेक्ट बनाता है। इसके अलावा अगर डांस वाला संगीत सुना जाए तो यह प्रूफ रीडिंग स्पीड 20 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। क्लासिकल म्यूजिक सुनना काम की क्वालिटी को 12 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। अगर आप पॉप म्यूजिक सुनते हैं तो 57 प्रतिशत लोगों यह डेटा एंट्री की क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

Check Also

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 : शाहरुख, विक्रांत और रानी ने जीते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

नई दिल्ली,।  71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 का आयोजन राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र …