Breaking News

मार्च में अपलोड होंगे जेईई मैंस के प्रवेश पत्र

अजमेर, जेईई मेंस परीक्षा-2018 के प्रवेश पत्र मार्च में अपलोड किए जाएंगे। अभी सीबीएसई विद्यार्थियों के ऑनलाइन फॉर्म की जांच कर रहा है, तकरीबन फरवरी अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि जेईई मेन्स की ऑफलाइन परीक्षा 8 अप्रेल तथा ऑनलाइन परीक्षा 15-16 अप्रेल को आयोजित की जाएगी। इस बार देश भर में तकरीबन 11 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सीबीएसई ने विद्यार्थियों को नाम,परिजनों के नाम में स्पेलिंग, आधार नंबर सहित अन्य त्रुटियां सुधारने का समय दिया था, अब यह अवधि पूरी हो गई है।

Check Also

teachers day 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

जयपुर, 5 सितंबर 2026। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक …