Breaking News

आईपीएल सीजन-11, जयपुर में होंगे 7 मैच

जयपुर, बीसीसीआई ने आईपीएल-11 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आईपीएल मैच 7 अप्रैल को शुरू होंगे। चार वर्ष के अंतराल के बाद जयपुर में भी आईपीएल मैचों का आयोजन किया जाएगा। यहां पहला मैच ११ अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स व दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल-11 का पहला उद्घाटन मैच मुंबई और चेन्नई के बीच होगा। 7 अप्रैल से शुरू हो रहा यह आईपीएल टूर्नामेंट 51 दिनों तक जारी रहेगा। दो वर्ष के स्पॉट फिक्सिंग के प्रतिबंध के बाद राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में वापसी कर रही है। राजस्थान रॉयल के 7 मैच जयपुर में ही खेले जाएंगे। ये सात मैच 11 अप्रेल, 18 अप्रेल, 22 अप्रेल, 29 अप्रेल, 8 मई,11 व 19 मई को खेले जाएंगे।

Check Also

teachers day 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

जयपुर, 5 सितंबर 2026। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक …