Breaking News

भारत में किया अग्नि-5 का सफल परीक्षण

भारत ने 26 दिसंबर को अब तक के सबसे शक्तिशाली न्यूक्लियर मिसाइल अग्नि-5 का ओडिशा के अब्दूल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया। ये 20 मिनट में ही 5000 किमी तक का लक्ष्य भेदने में सक्षम हैं। यानि हमारी सेना अब चीन और यूरोप तक हमले करने में सक्षम होगी। इस प्रकार भारत ऐसी मिसाइल बनाने वाला दुनियां का अब

तक पांचवा देश बन गया है। इस श्रेणी अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन शामिल हैं। भारत की सबसे ताकतवर परमाणु मिसाइल से कई परमाणु हथियार एकसाथ छोड़े जा सकेंगे। इस मिसाइल को आसानी से कहीं भी ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है। भारत अब 8 से 10 हजार किमी तक मार करने वाली मिसाइल तकनीक तेजी से विकसित कर रहा है। जिसे पनडूबी से भी छोड़ा जा सकेगा।

 

Check Also

teachers day 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

जयपुर, 5 सितंबर 2026। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक …