Breaking News

रंग राजस्थान का चौथा एडिशन आज से जेकेके में

शुक्रवार 5 जनवरी से जवाहर कला केंद्र में रंग राजस्थान के चौथे एडिशन की शुरुआत हो गई है। रंग राजस्थान मूल रूप से रंग मस्ताने ग्रुप का फेस्टिवल है जो की तीन साल से बिना किसी सरकारी सहायता के आयोजित किया जा रहा है। सप्ताहभर चलने वाले इस फेस्ट में 14 प्रोसेनियम थिएटर,7 राजस्थानी लोक प्रस्तुतीया और 7 सेलिब्रिटी टॉक शो आयोजित होंगे। इसके अलावा युवा निर्देशकों द्वारा निर्देशित नाटक,स्कूल आउटरिच प्रोग्राम और  ओपन सेशन  भी फेस्टिवल का हिस्सा होंगे।

इसके अलावा इंडियन कॉफ़ी हाउस में दोपहर 1:30 बजे से शाम 3 :30 बजे तक चलने वाले ओपन माइक  सेशन के साथ दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।इस सेशन में जयपुर की छुपी हुई प्रतिभाए भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …