फोब्र्स की ‘द वल्ड्र्स १०० मोस्ट पावरफुल वुमनÓ की लिस्ट में ५ भारतीय महिलाएं
२०१७ में दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं में पांच भारतीयों ने अपनी जगह बनाई है। फोब्र्स द्वारा जारी इस लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और बॉलीवुड स्टार प्रियंका चौपड़ा का नाम भी है। फोब्र्स द्वारा जारी इस लिस्ट में शीर्ष पर जर्मन चांसलर एंगेला मार्केल है।
आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर भारतीयों में शीर्ष पर है। कोचर ने ३२वीं रैक हासिल की है। वहीं एचसीएल कॉपोरेशन की सीईओ रोशनी नाडर मल्होत्रा ५७वीं रैक हासिल की है। बायकॉन की फाउंडर व चेयरपर्सन किरण मजूमदार ७१वें नंबर पर है अन्य लोगों में एक मीडिया हाउस की संपादकीय निदेशक और चेयरपर्सन शोभना भरतिया ९२वें और बॉलीवुड स्टार प्रियंका चौपड़ा ९७वें नंबर पर है। पिछली बार लिस्ट में चार ही भारतीय महिलाएं थी। भारतीय मूल की कुछ और महिलाएं लिस्ट में शामिल है। पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूयी ११वें स्थान पर है। भारतीय मूल की अमेरिकी निकी हेली ४३वें नंबर पर है।
एंगेला मार्केल लगातार सातवें साल इस लिस्ट में शीर्ष पर है। वे अब तक १२ बार इस लिस्ट में ऑप पर रह चुकी है। ब्रिटेन की पीएम थेरेस दूसरे नंबर पर है।तीसरे नंबर पर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की को-चेयरपर्सन मेलिंडा गेट्स है। फेसबुक की सीओओ शेरिल सेंडबर्ग चौथे नंबर पर है एवं जनरल मोटर्स की सीइओ मैरी बारा ने पांचवां स्थान हासिल किया है।
इस बार लिस्ट में २३ नये लोगों ने जगह बनाई है। टॉप-१०० में ६ अमेरिकी महिलाएं है। वहीं लिस्ट में कुल ४६ अमेरिकी है।
लिस्ट की शुरूआत २००४ के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि अमेरिका की फस्र्ट लेडी लिस्ट में जगह नही बना पाई है। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका लिस्ट में १९वें नंबर पर है। पॉलिटिक्स कैटेगरी में इंवाका को रखा गया है। पहली बार फस्र्ट डॉटर लिस्ट में आई है। इसकी वजह यह है कि पिता की सीनियर एडवाइजर के तौर पर व्हाइट हाउस में इवांका की आवाज बुलंद हुई है। जबकि फस्र्ट लेडी मेलानियां शांत भूमिका में नजर आई है।
इसी के साथ रिलायंस इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोब्र्स की ‘भारत के १०० सबसे अमीर पेशेवरोंÓ की २०१७ की लिस्ट में टॉप पर हैं। फोब्र्स ने मुकेश अंबानी की
कुल संपत्ति करीब २.४५ लाख करोड़ रुपए आंकी हैं। 1.22 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति वाले विप्रो के अजीम प्रेमजी इस सूची में दूसरे सबसे अमीर भारतीय व्यक्ति बन गये हैं।