Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास - Biyani Times
Breaking News

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

नई दिल्ली :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 उमंग व डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट मोबाइल ऐप पर भी चेक किए जा सकते हैं. इस साल 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए हैं.

 इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट प्रेस रिलीज के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा पास परसेंटेज रहा है. वहां का पास प्रतिशत 99.91% दर्ज किया गया है.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में लड़कियों का जलवा

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है. इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6.40 प्रतिशत ज्यादा है. इस साल कुल 17,00,041 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 7126 केंद्र बनाए गए थे. आपको बता दें कि सीबीएसई देश का इकलौता ऐसा बोर्ड है, जो 200 विषयों की परीक्षा आयोजित करवाता है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की कुल 1,10,50,267 कॉपियां चेक की गई थीं.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन मोड में निम्न स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं-

1- सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाएं.

2- वेबसाइट के होमपेज पर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

3- इतना करते ही आपको नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा. यहां रोल नंबर एंटर करें.

4- सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. उसे अच्छी तरह से चेक करके डाउनलोड कर लें.

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट उमंग से कैसे चेक करें?

स्टेप 1- सीबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए उमंग ऐप डाउनलोड करें या इसकी ऑफिशियल वेबसाइट web.umang.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2- एक अकाउंट बनाएं, अपने मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करें.

स्टेप 3- सीबीएसई कक्षा 12 मार्कशीट टैब पर क्लिक करें.

स्टेप 4- सीबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड 2024 में दर्ज एडमिट कार्ड आईडी, रोल नंबर सहित अन्य क्रेडेंशियल दर्ज

Check Also

bicon 2026 news cover

भारत-जापान सहयोग के साथ 21वें बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बायकॉन 2026 का होगा शुभारंभ

20 से 23 सितंबर तक भारत और जापान के 20 से अधिक इंस्टीट्यूट्स के 32 …