40 डिग्री तापमान में प्रैक्टिस कर रहे आर्मी के जवान
40 डिग्री तापमान में प्रैक्टिस कर रहे आर्मी के जवान

40 डिग्री तापमान में प्रैक्टिस कर रहे आर्मी के जवान

अंजलि तंवर

रेगिस्तान में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके बाद भी पाकिस्तान बॉर्डर से कुछ दूरी पर महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज (MFFR) पर रोज भारतीय जवान अभ्यास में जुटे हैं। कभी फायरिंग तो कभी तोपों की आवाज से रेगिस्तान थर्रा उठता।

शनिवार दोपहर को प्रैक्टिस के दौरान जवानों ने दुश्मन के एक ठिकाने को निशाना बनाया। हमले का संदेश मिलते ही भारतीय तोप मैदान में फुर्ती से आई। फिर सीधे निशाने पर गोले दागे। जितनी बार ठिकाने मिलने के संकेत मिले, उतनी बार सीधे निशाने लगे। एक बार भी इन जवानों का निशाना नहीं चूका।

दरअसल, MFFR में इन दिनों सेना की सप्त शक्ति कमान की आर्टिलरी रेजिमेंट जमकर युद्धाभ्यास कर रही है। आर्टिलरी रेजिमेंट मुख्य रूप से हथियारों को चलाने का ही काम करती है।

युद्ध के समय इसी रेजिमेंट के पास सबसे महत्वपूर्ण काम होता है। इसी रेजिमेंट के जवान इन दिनों MFFR में तोपें चला रहे हैं। फिलहाल 130 एमएम गन और ‘के 9 होवित्जर’ गन के साथ दुश्मनों के ठिकानों पर निशाने साधे जा रहे हैं।

धोरों पर फास्ट स्पीड टैंक

आमतौर पर धोरों में वाहनों की गति कम हो जाती है, लेकिन यहां सेना अपने टैंकर को ऐसे दौड़ाती है जैसे हाईवे पर कोई कार दौड़ रही हो। सोमवार दोपहर जब टैंक दुश्मन के ठिकानों पर निशाने साधने आए तो इनकी रफ्तार देखकर हर कोई हैरान हो गया।

गर्मी यहां बेअसर है

सेना के जवानों को गर्मी से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। 40 डिग्री के आसपास पहुंचे तापमान ने रेत को इतना गर्म कर दिया है कि चंद सेकंड भी उस पर खड़ा होना संभव नहीं है। ऐसे में ये जवान घंटों युद्धाभ्यास कर रहे हैं।

Check Also

Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength

Cricket in India is more than just a sport — it is a celebration of …