जब एक पत्रकार की वजह से अरिजीत सिंह को जाना पड़ा जेल, जानें उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातें
जब एक पत्रकार की वजह से अरिजीत सिंह को जाना पड़ा जेल, जानें उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातें

जब एक पत्रकार की वजह से अरिजीत सिंह को जाना पड़ा जेल, जानें उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातें

राधिका अग्रवाल

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में स्थित जियागंज में हुआ था।  आज वे अपना 36 वा जन्मदिन मना रहे है।  उनके पिता का नाम कक्कड़ सिंह है, और माता का नाम अदिति सिंह है।  अरिजीत को बचपन से ही म्यूजिक के काफी दिलचस्पी थी, अक्सर वह गाने गुनगुनाते रहते थे। यह सब देखते हुए अरिजीत सिंह ने अपना करियर सिंगिंग में बनाने में लगा दिया। उन्होंने बहुत कम उम्र में घर पर ही संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। चूँकि अरिजीत का पूरा परिवार म्यूजिक से जुड़ा हुआ था, इसलिए संगीत में उनके साथ पूरा परिवार खड़ा हुआ था।

अरिजीत सिंह को राजेंद्र प्रसाद हजारी द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत सिखाया गया था और धीरेंद्र प्रसाद हजारी द्वारा तबला में प्रशिक्षित किया गया था। बीरेंद्र प्रसाद हजारी ने उन्हें रवींद्र संगीत (रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित और संगीतबद्ध गीत) और पॉप संगीत सिखाया। नौ साल की उम्र में, उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत में गायन के प्रशिक्षण के लिए सरकार से छात्रवृत्ति मिली।

कॅरियर :-

सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत तब की जब साल 2005 में उनके गुरु राजेंद्र प्रसाद हजारी के कहने पर रियलिटी शो फेम गुरूकुल में भाग लिया।इस शो में अरिजीत का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा, लेकिन शो के फाइनल में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।अरिजीत को कई भारतीय भाषाओ का ज्ञान प्राप्त था इसलिए शुरुआत में उन्होंने ने कई भाषाओं में गाने गाए, खासकर बेंगोली भाषा में उनकी अच्छी पकड़ थी. लेकिन अरिजीत सिंह सही मायने में अपनी पहचान तब मिली जब उन्होंने बॉलीवुड फिल्मो में काम कर कई सुपरहिट हिंदी सॉन्ग गाए। इन्होने गायकी के रूप में अपनी करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म मर्डर 2 में फ़िर मोहब्बत गाने से की। इसके बाद उन्होंने यारियाँ , सवाली सी रात ,  खलबली सॉन्ग किये।लेकिन जिस गाने की वजह से आज अरिजीत सिंह चर्चा में रहते है , वह उन्होंने 2013 में आशिकी 2 फिल्म में गाया था।

गाने का नाम Tum Hi Ho था, जो लोगों की ज़ुबान पर ऐसे चढ़ने लगा की मानो अरिजीत रातो रातो सुपरस्टार बन गए। यह सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ, बच्चा बच्चा इस गाने के बोल को गनगुनाने लगा, यही कारण है, की इस बेस्ट मोमेंट के बाद अरिजीत ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट गाने गाते रहे।अपने शुरुआती दौर में अरिजीत को प्रीतम चक्रवर्ती का खूब साथ मिला। उन्होंने प्रीतम के साथ ‘गोलमाल 3’, ‘क्रूक’ और ‘एक्शन रीप्ले’ जैसी फिल्मों में काम किया। प्रीतम कई मौकों पर अरिजीत की दिल खोलकर तारीफ कर चुके हैं।

समाज सेवा :-

अरिजीत सिंह अपना एक एनजीओ भी चलाते हैं। इस एनजीओ का नाम ‘लेट देयर भी लाइट’ है। उनकी यह समाज सेवी संस्था जिअगंज (मुर्शिदाबाद) के इलाके में गरीब तबके के लोगों के लिए काम करती है।

विवाद :-

अगर अरिजीत की जिंदगी के विवादों की बात करें तो सबसे पहले सलमान खान से बिगड़ा रिश्ता याद आता है। अरिजीत को सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ का ‘गाना जग घूमेया’ गाना था लेकिन सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म का हिस्सा बनाने से इनकार कर दिया। अपने रिश्ते सही करने को लेकर अरिजीत ने सार्वजनिक तौर पर भी सलमान खान से माफी मांगी थी लेकिन दोनों के बीच मामला नहीं सुलझ पाया। बताया जाता है कि अरिजीत को एक अवॉर्ड शो में सर्वश्रेष्ठ गायक के तौर पर पुरस्कारित किया जाना था। जब अरिजीत का नाम पुकारा गया तब वह सो रहे थे। जब उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें स्टेज पर जाना है तो वह साधारण सी शर्ट और चप्पल में ही स्टेज पर पहुंच गए। सलमान को यह कुछ अटपटा लगा, जब उन्होंने अरिजीत से पूछा कि क्या आप सो रहे थे तो अरिजीत ने कहा कि आप लोगों ने ही सुला दिया।

साल 2013 में अरिजीत पर एक महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप लगा था। दरअसल पत्रकार ने अरिजीत से उनकी पहली शादी को लेकर सवाल दाग दिए थे जो अरिजीत को पसंद नहीं आया और मामला काफी गरम हो गया। इसके चलते अरिजीत को गिरफ्तार भी किया गया था।

Check Also

Cancer: The Race Against Time and the Power of Early Diagnosis

With cancer emerging as a major public health challenge in India, it is important to …