यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेने रोमानिया पहुंचा एअर इंडिया का विमान
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेने रोमानिया पहुंचा एअर इंडिया का विमान

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेने पहुंचा एअर इंडिया का विमान

यूक्रेन से भारतीयों की वतन वापसी शुरू हो चुकी है। यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया भारतीयों को निकालने के लिए रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए दो उड़ानें भरी है। यूक्रेन पर रूस के हमले के तीसरे दिन वहां फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एअर इंडिया के विमान AI-1943 ने रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई के लिए उड़ान भर ली है। रूसी सैन्य आक्रमण के कारण यूक्रेन में फंसे सैकड़ों भारतीय नागरिक क्षेत्र से बाहर निकलने की कोशिश में रोमानिया, पोलैंड, हंगरी जैसे पड़ोसी देशों में जा रहे हैं। सरकार इन्ही देशों से भारतीयों को वापस लाने के लिए फ्लाइट्स का संचालन शुरू करने वाली है।

 

शनिवार सुबह एअर इंडिया की एक फ्लाइट मुंबई से रोमानिया के बुखारेस्ट शहर पहुंची है। इसमें 470 छात्रों को भारत वापस लाया जाएगा। इसके बाद 1 फ्लाइट हंगरी से रोमानिया के बुखारेस्ट शहर पहुंची है। इसमें 470 छात्रों को भारत वापस लाया जाएगा। इसके बाद 1 फ्लाइट हंगरी से दिल्ली आएगी। यह फ्लाइट दिल्ली से हंगरी के लिए निकल चुकी है। वहीं, एअर इंडिया की 2 फ्लाइट रोमानिया से दिल्ली से पहुंचना है।

Check Also

Dec 2025 Biyani Times Newspaper

Biyani Times – DEC 2025 Edition