महिला सशक्तिकरण पर टॉक शो का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण पर टॉक शो का हुआ आयोजन

विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में महिला सशक्तिकरण पर टॉक शो का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आईआरएस अनिता रिनेश रही। कार्यक्रम में आईआरएस अनिता रिनेश ने सभी छात्राओं को महिला सशक्तिकरण का महत्व समझाया व सभी विद्यार्थियों से बातचीत की। और कहा कि मैं जेंडर भेदभाव को नहीं मानती हूं क्योंकि मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को एक इंसान के रूप में पहचानना चाहिए न की पुरुष या स्त्री के रूप में तब ही देश का विकास होगा। समाज की मानसिकता महिलाओं को लेकर बदलना बहुत जरूरी है। साथ ही उन्होनें कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अंको से भविष्य का लक्ष्य निर्धारित नहीं करना चाहिए, आपको जिस भी क्षेत्र में जाना है, उसमें अपना लक्ष्य निर्धारित रखें और आगे बढ़ते रहें।

मौके पर डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने सभी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी का सशक्त होना बहुत जरूरी है क्योंकि
नारी को सशक्त करने से न केवल एक परिवार या एक देश सशक्त होता है, बल्कि नारी के सशक्तिकरण से तो सम्पूर्ण विश्व सशक्त होता है।

Check Also

Dec 2025 Biyani Times Newspaper

Biyani Times – DEC 2025 Edition